view all

मुंबई: सोनम कपूर की शादी को लेकर आई ये बड़ी जानकारी, ये रही डिटेल्स

सोनम कपूर अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं

Akash Jaiswal

सोनम कपूर को लेकर मीडिया में आई ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो वो अपने बॉयफ्रेंड आनंद अहुजा से 7 से 10 मई के बीच शादी के बंधन में बंध जाएंगी. पहले मीडिया में खबरें आई कि सोनम और आनंद की शादी इसी महीने स्विटजरलैंड में होगी. लेकिन अब मुंबई मिरर पर छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, सोनम और आनंद अगले महीने शादी के बंधन में बंधेंगे और इनकी शादी मुंबई में ही होगी.

मुंबई में आनंद के साथ सात फेरे लेंगी सोनम कपूर 


बताया गया कि सोनम की शादी मुंबई के बांद्रा या फिर जुहू के किसी फाइव स्टार होटल में रखी जाएगी. इसके लिए अनिल कपूर के घर शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं. इतना ही नहीं, सोनम की शादी में नाच और गानों का रंग बिखेरने कोरियोग्राफर फराह खान को बुलाया गया. यहां होने वाले संगीत सेरेमनी के डांस परफॉरर्मेंस को फराह कोरियोग्राफ करेंगी. इसी के साथ अनिल कपूर और सुनीता कपूर भी यहां एक स्पेशल एक्ट के जरिए सभी को एंटरटेन करेंगे.

मुंबई के बाद दिल्ली में होगी रिसेप्शन पार्टी

आपको बता दें कि आनंद अहुजा दिल्ली के रहने वाले हैं. दिल्ली में आनंद अपने परिवार का बिजनेस संभालते हैं. अब मुंबई में होने वाले शादी समारोह के बाद दिल्ली में एक वेडिंग रिसेप्शन रखी जाएगी जहां आनंद के परिवार समेत सभी यार दोस्त इसे अटेंड करेंगे.

शादी में शरीक होंगे बॉलीवुड के नामचीन सितारें

जानकारी के मुताबिक इस शादी में बॉलीवुड से जुड़ी कई बड़ी हस्तियां शरीक होंगी. इनमें दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर और करीना कपूर का नाम भी शामिल है.