view all

63rd Film fare Awards: इरफान बने बेस्ट एक्टर तो विद्या बेस्ट एक्ट्रेस, राजकुमार राव भी छाए

इस समारोह को शाहरुख खान और करण जौहर ने होस्ट किया

Arbind Verma

20 जनवरी की शाम सितारों के नाम रही. मुंबई के वर्ली के एनसीएसआई डोम में हुए 63वें फिर्मफेयर पुरस्कार समारोह में सितारों का जमघट लगा. इस समारोह को शाहरुख खान और करण जौहर ने होस्ट किया. कई परफॉर्मेंसेज भी हुए और कई स्टार्स को अवॉर्ड से भी नवाजा गया. सभी अभिनेता को पछाड़कर इरफान खान ने इस समारोह में अपनी फिल्म हिंदी मीडियम के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता तो विद्या बालन ने फिल्म तुम्हारी सुलु के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब अपने नाम किया.

आइए जानते हैं कि किसे क्या मिला?


बेस्ट फिल्म: हिंदी मीडियम

क्रिटिक्स अवॉर्ड फोर बेस्ट फिल्म: न्यूटन

बेस्ट एक्टर इन अ लीडींग रोल (फीमेल): विद्या बालन, तुम्हारी सुलु

बेस्ट एक्टर इन अ लीडींग रोल (मेल): इरफान खान, हिंदी मीडियम

क्रिटिक्स अवॉर्ड फोर बेस्ट एक्टर (मेल): राजकुमार राव, ट्रैप्ड

क्रिटिक्स अवॉर्ड फोर बेस्ट एक्टर (फीमेल): जायरा वसीम, सीक्रेट सुपरस्टार

बेस्ट डायरेक्टर: अश्विनी अय्यर तिवारी, बरेली की बर्फी

बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर: कोंकणा सेन शर्मा, अ डेथ इन द गंज

बेस्ट एक्टर इन अ सपोर्टिंग रोल (मेल): राजकुमार राव, बरेली की बर्फी

बेस्ट एक्टर इन अ सपोर्टिंग रोल (फीमेल): मेहर विज, सीक्रेट सुपरस्टार

बेस्ट डायलॉग: हितेश केवल्या, शुभ मंगल सावधान

बेस्ट स्क्रीनप्ले: शुभाशीष भूटानी, मुक्ति भवन

बेस्ट ऑरिजिनल स्टोरी: अमित न्यूटन, न्यूटन

बेस्ट एक्टर इन अ शॉर्ट फिल्म (मेल): जैकी श्रॉफ, खुजली

बेस्ट एक्टर इन अ शॉर्ट फिल्म (फीमेल): शेफाली शाह, जूस

पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड फोर बेस्ट शॉर्ट फिल्म: अनाहुत

बेस्ट शॉर्ट फिल्म (फिक्शन): जूस

बेस्ट शॉर्ट फिल्म (नॉन फिक्शन): इनविजिबल विंग्स

बेस्ट म्यूजिक एल्बम: जग्गा जासूस

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल): अरिजीत सिंह को रोके ना रुके नैना, बद्रीनाथ की दुल्हनिया

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल): मेघना मिश्रा को नचदीं फिरां, सीक्रेट सुपरस्टार

बेस्ट लिरिक्स: अमिताभ भट्टाचार्य को गलती से मिस्टेक, जग्गा जासूस

लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड: माला सिन्हा और बप्पी लाहिड़ी को

बेस्ट कोरियोग्राफी: विजय गांगुली और रुएल डॉसन वरिन्दानी, गलती से मिस्टेक, जग्गा जासूस

बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर: प्रीतम, जग्गा जासूस

बेस्ट एक्शन: टॉम स्ट्रूथर्स, टाइगर जिंदा है

बेस्ट सिनेमैटोग्राफी: सिरसा राय, अ डेथ इन द गंज

बेस्ट एडिटिंग: नितिन बैद, ट्रैप्ड

बेस्ट कॉस्ट्यूम: रोहित चतुर्वेदी, अ डेथ इन द गंज

बेस्ट साउंड डिजायन: अनीष जॉन, ट्रैप्ड

बेस्ट प्रोडक्शन डिजायन: पारुल सोंध, ‘डैडी’