view all

Viral: तैमूर अली खान का ये लेटेस्ट स्टाइल स्टेटमेंट आपने देखा क्या?

इंटरनेट पर वायरल हुई तैमूर अली खान की ये फ्रेश पिक्चर्स

Akash Jaiswal

सैफ अली खान और करीना कपूर के नन्हें नवाबजादे तैमूर अली खान की कुछ लेटेस्ट फोटोज देखने को मिली हैं. इन फोटोज में तैमूर काफी क्यूट नजर आ रहे हैं. आपको बता दें की जब सैफ और करीना ने हाल ही में नए साल का जश्न मनाया तब तैमूर उनके साथ नजर नहीं आए.

कहा जाने लगा कि तैमूर ने सैफ और करीना की इस स्पेशल पार्टी को मिस कर दिया है. लेकिन अब इंटरनेट पर आए इस लेटेस्ट तस्वीर के साथ ही ये बात भी साफ हो गई कि तैमूर ने अपने पेरेंट्स के साथ ही नए साल का जश्न बड़े ही धूमधाम से मनाया.


तैमूर ने नए साल का आगाज अपने पेरेंट्स के साथ स्विटजरलैंड में किया. यहां सैफ, करीना और तैमूर के वेकेशन की कुछ फोटोज भी देखने को मिली है.

इसके अलावा हाल ही में तैमूर ने तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य कपूर के साथ एक बर्थडे पार्टी अटेंड की. इस पार्टी से करीना और तैमूर का एक वीडियो भी देखने को मिला जिसमें तैमूर डांस करते नजर आए.

देखा गया कि तैमूर के जन्म से ही लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं. सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों की कमी नहीं. ऐसे में तैमूर के हर फोटोज और वीडियोज को इंटरनेट पर ढेरों लाइक्स और कमेंट्स भी मिलते हैं.