view all

सामने आई प्रियंका के न्यूयॉर्क वाले घर की इनसाइड तस्वीरें, खुली रह जाएंगी आपकी आंखें

न्यूयॉर्क लौटते ही प्रियंका चोपड़ा अपने ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ इसी आलीशान घर में शिफ्ट हो जाएंगी

Arbind Verma

प्रियंका चोपड़ा लगातार सुर्खियों में ही बनी रहती हैं. वो जो कुछ भी करती हैं, उसे हेडलाइन बनते देर नहीं लगती. अब उन्होंने कुछ ऐसा किया है जिसे जानकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी. हॉलीवुड में अपनी जबरदस्त पहचान बनाने के बाद अब प्रियंका ने न्यूयॉर्क में एक घर खरीदा है जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. इन तस्वीरों को देखकर आपके तो होश ही उड़ जाएंगे.

प्रियंका के घर की तस्वीरें आईं सामने


अभी हाल ही में अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपने पोर्टल पर प्रियंका चोपड़ा के न्यूयॉर्क स्थित घर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों को आप देखते ही रह जाएंगे. हालांकि, प्रियंका ने इस घर को खरीदने में अपनी मेहनत भी खूब लगाई है. प्रियंका का ये घर न्यूयॉर्क स्थित प्लश अपार्टमेंट में है. अपार्टमेंट के दूसरे फ्लोर पर ही प्रियंका चोपड़ा का ये खूबसूरत आशियाना है.

देखिए प्रियंका के घर की इनसाइड तस्वीरें...

निक जोनस के साथ होंगी शिफ्ट

खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि न्यूयॉर्क लौटते ही प्रियंका चोपड़ा अपने ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ इसी आलीशान घर में शिफ्ट हो जाएंगी. रिपोर्ट्स में ऐसा कहा गया था कि निक ने प्रियंका के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था लेकिन प्रियंका इस कदम को काफी सोच-समझकर उठाना चाहती हैं.