view all

संगीत सेरेमनी में प्रियंका करने वाली हैं कुछ खास, क्या जानते हैं आप?

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को लेकर तमाम तरह की तैयारियां की जा रही हैं

Arbind Verma

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को लेकर तमाम तरह की तैयारियां की जा रही हैं. काफी लंबे समय से दोनों रिलेशनशिप में थे लेकिन कभी मीडिया के सामने अपने रिश्ते को रिवील नहीं किया. लेकिन इसी साल प्रियंका के जन्मदिन पर निक ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था और एक महीने बाद ही दोनों की सगाई हो गई. अब महज 4 दिनों का ही फासला है और प्रियंका हमेशा के लिए निक की हो जाएंगी. लेकिन कुछ और जानकारी सामने आ रही है.

प्रियंका करेंगी कत्थक परफॉर्म


29 नवंबर को प्रियंका चोपड़ा की संगीत सेरेमनी होने वाली है और इस सेरेमनी के लिए प्रियंका ने खास तरह की तैयारी भी की है. ऐसी खबरें आ रही हैं कि प्रियंका इस सेरेमनी में अपनी मां मधु चोपड़ा के सात एक खास परफॉर्मेंस देने वाली हैं. फिल्मफेयर से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, प्रियंका संगीत सेरेमनी में कत्थक परफॉर्म करने वाली हैं. प्रियंका अपने ही फिल्म के गाने ‘देसी गर्ल’ पर ठुमके लगाती नजर आएंगी. इस गाने पर प्रियंका काफी वक्त से प्रैक्टिस कर रही हैं. प्रियंका के लिए इस गाने को गणेश हेगड़े कोरियोग्राफ कर रहे हैं.

उमेद भवन पैलेस में होगी संगीत सेरेमनी

काफी वक्त से ये खबरें आ रही थीं कि प्रियंका की संगीत सेरेमनी मेहरानगढ़ फोर्ट में आयोजित होगी लेकिन पुलिस की सुरक्षा न मिलने के बाद इस सेरेमनी को उमेद भवन में ही शिफ्ट कर दिया गया. अब सारा सेरेमनी इसी भवन में आयोजित की जाएंगी.