view all

Revealed : प्रियंका चोपड़ा ने खोला राज़, क्यों निक जोनस से शादी को हुईं तैयार?

निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा दिसंबर में शादी कर सकती हैं

Hemant R Sharma

प्रियंका चोपड़ा की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. माना जा रहा है कि इसी साल वो इंटरनेशनल पॉप स्टार निक जोनस से शादी भी कर लेंगी. प्रियंका और निक के बीच कुछ-कुछ चल रहा है इसकी जानकारी तो लंबे वक्त से मीडिया में आती रही है.

निक से उम्र में बड़ी होने की वजह से प्रियंका चोपड़ा पर लोगों ने मीम्स भी बनाए थे. निक से सगाई कर लेने के बाद भी प्रियंका ने ये नहीं बताया था कि उन्हें निक में ऐसा आखिर क्या लगा कि भारत के लाखों लड़कों का दिल तोड़कर वो विदेशी लड़के को अपना जीवनसाथी बनाने को राजी हो गईं.


प्रियंका ने खोला राज़

प्रियंका चोपड़ा ने विदेशी मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि निक जोनस उनका और उनके काम का सम्मान करते हैं इसलिए उन्होंने निक को अपना जीवनसाथी बनाने का फैसला किया. प्रियंका ने बताया कि निक बहुत शर्मीले हैं और प्रियंका से जब उनकी मुलाकात हुई तो वो उनको भा गए.

प्रियंका ने बताया कि वो शुरू से अपने जीवनसाथी के रूप में एक ऐसा लड़का चाहती थीं जो समझदारी से जीवन के फेसले ले. जितना जरूरी उसके लिए अपना काम हो उतना ही सम्मान वो अपने पार्टनर के काम को भी दे.

आपको बता दें कि जोधपुर में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दिसंबर के शुरू में एक दूसरे के साथ सात फेरे ले सकते हैं. प्रियंका की ब्राइडल शॉवर में दो दिन पहले उनके करीबी दोस्तों ने हिस्सा लिया था.