view all

सगाई के बाद प्रियंका चोपड़ा ने अंगूठी के साथ खिचाई तस्वीर, साइज देखकर हैरान हो जाएंगे

प्रियंका चोपड़ा की रिंग की तस्वीर इन्टरनेट पर हो रही है वायरल, जानिए क्या है इसकी हकीकत

Ankur Tripathi

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में 18 अगस्त को मुंबई में अपने मंगेतर अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ सगाई की. जिसके बाद सोशल मीडिया के जरिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी मोहब्बत का इजहार किया.

सगाई के बाद बीते रोज प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इन्स्टाग्राम स्टोरी में एक तस्वीर को पोस्ट किया. जिसमें प्रियंका ने हाथों में बहुत बड़ी अंगूठी पहनी हुई है. इस तस्वीर में प्रियंका अपनी उंगली पर अंगूठी के आकार का एक बड़ा सा गुब्बारा रखे नजर आ रही हैं. जिसके बाद उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. इस तस्वीर को देखकर लगता है प्रियंका अभी भी अपने इंगेजमेंट को याद कर रही हैं. प्रियंका ने इस तस्वीर को अपनी सगाई पार्टी के दौरान ही खिचवाया था.

[ यह भी पढ़ें : प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का मुंबई में हुआ 'रोका', ट्रेडिशनल अवतार में नजर आई जोड़ी ]

आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा के मंगेतर सगाई की रस्मो के बाद मुंबई में एक अनाथ आश्रम पहुंचे थे. यहां निक के साथ प्रियंका और दोनों का परिवार भी मोजूद दिखाई दिया. अनाथ आश्रम में इस जोड़ी ने बच्चों के साथ खुशनुमा पल बिताए जहां प्रियंका ने बच्चों के लिए डांस किया तो निक ने अपने गाने गाए. वहीं निक अपने परिवार के साथ वापस अब अमेरिका लौट चुके हैं.