view all

Rain Dance: निक जोनस ने कराई प्रियंका-परिणीति की दोस्ती?

प्रियंका चोपड़ा अपने बॉयफ्रेंड निक जोनस और बहन परिणीति चोपड़ा के साथ गोवा गई हुईं हैं

Akash Jaiswal

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ भारत आई हुईं हैं. यहां उन्हें और निक को चोपड़ा परिवार से भी काफी प्रेम और सपोर्ट मिलता दिखाई दे रहा है. प्रियंका 24 जून, रविवार को निक, अपनी कजिन बहन परिणीति और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गोवा के लिए रवाना हुईं.

अब मजे की बात तो ये है कि सोशल मीडिया पर परिणीति और प्रियंका का एक वीडियो देखने को मिला है जिसमें ये दोनों ‘टिप टिप बरसा पानी’ पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो को देखकर कोई भी ये नहीं कह सकेगा कि प्रियंका और परिणीति के रिलेशन में कभी भी कोई अनबन हुई होगी.


अब इस वीडियो को देखने के बाद कहा जा रहा है मानों निक के कदम चोपड़ा सिस्टर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित हुए हैं क्योंकि निक के आने के बाद इन दोनों के बीच के रिलेशन भी सुधरते नजर आ रहे हैं.

गौरतलब है कि अक्सर मीडिया में बात करते समय परिणीति प्रियंका पर ये आरोप लगाती आई हैं कि प्रियंका ने बॉलीवुड में उनकी उतनी मदद नहीं की है जितना कि वो उनसे उम्मीद रखती थी.