view all

MET GALA 2018: रेड कार्पेट पर प्रियंका ने पहना ऐसा गाउन, बनाने में लग गए 250 घंटे !

प्रियंका चोपड़ा मेट गाला 2018 के रेड कार्पेट पर कुछ इस अंदाज में बिखेरा अपना जलवा

Akash Jaiswal

प्रियंका चोपड़ा 'मेट गाला 2018' के रेड कार्पेट पर अपने इस अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं

7 मई, सोमवार को प्रियंका इस इवेंट पर बेहद अनोखे अंदाज में नजर आईं


पिछले साल इस इवेंट पर प्रियंका ट्रेंच कोट पहनकर आईं थी जिसको लेकर हर तरफ चर्चा की जा रही थी और अब प्रियंका अपने इस नए लुक के चलते चर्चा का विषय बन गईं हैं

इस साल प्रियंका इस इवेंट पर कैथोलिक लुक में नजर आईं. दरअसल, 'मेट गाला 2018' का थीम 'Heavenly Bodies: Fashion and the Catholic Imagination' था जिसके चलते प्रियंका ने एक अमेरिकन फैशन डिजाइनर की मदद ली

न्यूयॉर्क में आयोजित हुए इस इवेंट में प्रियंका 'Ralph Lauren' द्वारा डिजाइन किए गए गाउन पहनकर पहुंची

प्रियंका की ये बरगंडी कलर की ड्रेस असल में जीसस से प्रेरित थी. इस वेलवेट गाउन में कई सारे क्रॉस और क्राउन लगे हुए थे. साथ ही इसमें गोल्ड भी लगा हुआ था

जानकारी के अनुसार इस गाउन को बनाने में करीब 250 घंटे लगे हैं