view all

प्रियंका ने किया है फोन सेक्स, पार्टनर के साथ शावर

कॉफी विद करण के सीजन 5 में प्रियंका चोपड़ा ने किए हैं चौंकाने वाले खुलासे

Hemant R Sharma

कॉफी विद करण के सीजन 5 में शामिल होने हॉलीवुड से आईं प्रियंका चोपड़ा. प्रियंका के साथ करण जौहर ने ये एपिसोड पिछले महीने ही शूट कर लिया था. इस शो का प्रसारण स्टार वर्ल्ड पर रविवार को किया गया. प्रियंका ने करण की कॉफी के मजे में खोल दिए हैं कई राज. चलिए आपको बताते हैं वो पांच बड़ी सीक्रेट जिनके बारे में खुद प्रियंका ने खुलासे किए.

करण का ये एपिसोड पिछले कई शोज से ज्यादा मजेदार था. पिछले एपिसोड्स में स्टार जरूर आए थे लेकिन सब के सब डिप्लोमैसी करके चले गए. सिर्फ प्रियंका ही निकलीं बेधड़क.


करण: क्या आपने पार्टनर के साथ शॉवर लिया है?

प्रियंका: हां

करण: जलती लाइट्स में मेकआउट किया है?

प्रियंका: हां

करण: ब्रेकअप के बाद एक्स ब्वॉयफ्रेंड को किस किया है?

प्रियंका: हां

करण: फोन सेक्स किया है?

प्रियंका: हां

करण: क्या आपका कभी दिल टूटा है?

प्रियंका: हां

प्रियंका का कहना था कि जब तक आपकी शादी नहीं हो जाती आप सिंगल ही रहते हैं. साथ ही प्रियंका ने ये भी बताया कि जो कुछ भी शोहरत उन्होंने अब तक कमाई है वो अपनी मेहनत के दम पर कमाई है, वो आज भी कड़ी मेहनत करती हैं क्योंकि वो जानती हैं कि ये सब एक दिन जा भी सकता है.

प्रियंका बेवॉच का प्रमोशन करने इंडिया भी आएंगी जहां उनके साथ फिल्म स्टार ड्वेन जॉनसन भी होंगे. पिछले दिनों दीपिका ने अपनी फिल्म के स्टार विन डीजल को इंडिया प्रमोशन करने के लिए बुलाया था और वो अपनी फिल्म xxx- रिटर्न ऑफ द जेंडर केज को इंडिया में प्रमोट करने में सफल भी रहीं.