view all

Lavish Dinner : प्रियंका चोपड़ा ने मंगेतर निक को कराया दिल्ली में शानदार डिनर, सामने आई तस्वीर

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी 3 दिसंबर को संपन्न हो जाएगी लेकिन दोनों अपनी शादी दो रीति-रिवाज से करने वाले हैं. पहली इंडियन और दूसरी कैथॉलिक स्टाइल से शादी होने वाली है

Ankur Tripathi

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के विदेशी राजकुमार निक जोनस भारत वापस लौट आए हैं. जी हां बीते रोज निक जोनस दिल्ली में प्रियंका चोपड़ा से मिलें. जिसके बाद प्रियंका ने उन्हें लेकर एक रोमांटिक पोस्ट अपने सोशल मीडिया पर साझा किया. वहीं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की तैयारियां भी जोरों-शोरों से चल रही हैं. ऐसे में बीते रोज प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को एक आलीशान डिनर कराया देखिए तस्वीर.

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम एक तस्वीर को पोस्ट किया है जिसमें निक और प्रियंका करीब 20 से 25 लोगों के साथ मिलकर एक लॉन्ग डाइनिंग टेबल पर खाना खा रहे हैं. इस तस्वीर को पोस्ट करते हर प्रियंका चोपड़ा ने लिखा '' शुक्रिया ..परिवार ..हमेशा.जहां इस तस्वीर को देख कर लगता है कि प्रियंका अपने परिवार वालों के साथ खाना खा रही हैं.

[ यह भी पढ़ें : Birthday Celebration : कार्तिक आर्यन ने इस खास अंदाज में मनाया अपना 30वां जन्मदिन, यहां देखिए ]

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी 3 दिसंबर को संपन्न हो जाएगी लेकिन दोनों अपनी शादी दो रीति-रिवाज से करने वाले हैं. पहली इंडियन और दूसरी कैथॉलिक स्टाइल से शादी होने वाली है. इस शादी में तमाम नामचीन लोग पहुंचने वाले हैं.