view all

Video : इस तरह से सज रहा है प्रियंका चोपड़ा का घर, क्या चल रही है इंगेजमेंट पार्टी की तैयारी ?

प्रियंका चोपड़ा के जुहू स्थित नए बंगले में सझावट हुई शुरू, कल हो सकती है प्रियंका और निक की इंगेजमेंट

Ankur Tripathi

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की खबरें इन दिनों खासा चर्चा में चल रहीं हैं. जैसा की हमने आपको पहले बताया था की प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई में कल यानी 18 अगस्त के दिन एक शानदार पार्टी का आयोजन किया है. सूत्रों की मानें तो इस पार्टी में प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी का ऐलान कर सकती हैं. जिसके बाद इस पार्टी में शिरकत करने वाले सबसे खास मेहमान निक जोनस भी अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई पहुंच चुके हैं.

बता दें, इस पार्टी की तैयारी शुरू हो चुकी है. जिसके बाद प्रियंका चोपड़ा का  जुहू  स्थित नया बंगला सझ रहा है. प्रियंका ने इस पार्टी को अपने नए घर में रखा है. माना जा रहा है शादी के बाद निक और प्रियंका इसी घर में रहेंगे. वहीं खबर ये भी है कि शादी के ऐलान से पहले प्रियंका यहां निक से सगाई भी करेंगी. कई दिनों से ये खबरें थी की प्रियंका और निक ने सगाई पहले ही करली है जिस वजह स प्रियंका मीडिया को अपनी रिंग दिखाते नजर आई थी. लेकिन प्रियंका अब इस रिवाज को सभी के सामने करना चाहती हैं .

[ यह भी पढ़ें : प्रियंका चोपड़ा की शादी की खबरों के बीच बॉयफ्रेंड निक पहुंचे मुंबई, देखिए तस्वीरें ]

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को लेकर उनके फैन्स बहुत उत्साहित हैं. इसी वजह से सोशल मीडिया पर इन सितारों के लिए बधाई संदेश भी आना शुरू हो गए हैं. प्रियंका चोपड़ा की निक से पहली मुलाकात कांस फिल्म फेस्टिवल के दौरान हुई थी. जहां से इनकी दोस्ती शुरू हुई और ये रिश्ता प्यार में बदल गया.