view all

मस्तानी के बगैर ही सगाई की पार्टी में पहुंचे बाजीराव रणवीर सिंह, नहीं मिला दीपिका को न्यौता

दीपिका ने हमेशा से ही प्रियंका को सपोर्ट किया है और अगर उन्हें इंगेजमेंट पार्टी में बुलाया जाता तो वो उनकी इस खुशी में जरूर शामिल होती

Arbind Verma

बीती रात ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने मुंबई में अपनी सगाई की पार्टी दी थी. शनिवार को सुबह में ही प्रियंका के घर पर रोका सेरेमनी का आयोजन किया गया था. इस दौरान प्रियंका और निक के परिवार के अलावा कुछ करीबी दोस्त ही नजर आए. लेकिन रात में रखी गई सगाई की पार्टी में कई बॉलीवुड सितारे भी शामिल हुए.

दीपिका को नहीं गया पार्टी का न्यौता


प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई की पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए. खबर ये आ रही है कि इस पार्टी में प्रियंका ने अपने खास दोस्तों को ही न्यौता दिया था. ऐसा कहा जा रहा है कि इस पार्टी में केवल 20 लोग ही शामिल हुए थे. इनमें से एक न्यौता रणवीर सिंह के पास भी पहुंचा लेकिन प्रियंका की इस पार्टी में बाजीराव की मस्तानी को न्यौता नहीं दिया गया. डीएनए की रिपोर्ट में ऐसा कहा गया है कि प्रियंका की पार्टी का न्यौता दीपिका को नहीं दिया गया था. दीपिका ने हमेशा से ही प्रियंका को सपोर्ट किया है और अगर उन्हें इंगेजमेंट पार्टी में बुलाया जाता तो वो उनकी इस खुशी में जरूर शामिल होती.

सगाई की पार्टी में शामिल हुए कई सितारे

इनमें आलिया भट्ट से लेकर सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा, अर्पिता खान, संजय लीला भंसाली, सिद्धार्थ रॉय कपूर और परिणीति चोपड़ा जैसे सितारे शामिल हुए.