view all

इंडिया को अपने बॉयफ्रेंड निक जोनास से मिलवाने लेकर आईं प्रियंका चोपड़ा

आजकल प्रियंका चोपड़ा अपने बॉयफ्रेंड निक के साथ ही अपना ज्यादा से ज्यादा समय बिताती हैं

Arbind Verma

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के रिलेशनशिप की खबरें मीडिया में काफी समय से चल रही हैं. दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट भी किया जा चुका है. कुछ दिनों पहले प्रियंका, निक के भाई की शादी में भी शिरकत करने उनके घर पहुंची थीं और अब जो खबर आ रही है वो कुछ और ही कहानी बयां कर रही है. प्रियंका चोपड़ा अपने बॉयफ्रेंड निक जोनास के साथ मुंबई पहुंच चुकी हैं.

निक और प्रियंका आए मुंबई


प्रियंका चोपड़ा और सोशल मीडिया पर उनके बॉयफ्रेंड के नाम से मशहूर अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनास मुंबई आ चुके हैं. दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. ऐसा कहा जा रहा है कि प्रियंका, निक को अपनी मां से मिलवाने के लिए मुंबई लेकर आई हैं. हालांकि, अगर प्रियंका चाहतीं तो अपनी मां मधु चोपड़ा को वो अमेरिका ही बुला सकती थीं और शायद इसमें कोई परेशानी भी नहीं होती लेकिन प्रियंका ने भारतीय लोगों को ये बताने के लिए आई हैं कि वो अब निक के साथ पूरी तरह से रिलेशनशिप में हैं. अगर ऐसा नहीं होता तो भला प्रियंका, निक को मुंबई क्यों लेकर आतीं?

निक के साथ प्रियंका करती हैं टाइम स्पेंड

आजकल प्रियंका चोपड़ा अपने बॉयफ्रेंड निक के साथ ही अपना ज्यादा से ज्यादा समय बिताती हैं. चाहे वो दोस्तों की गैदरिंग हो या फिर गोल्फ देखने जाना हो. हर वक्त दोनों एक-दूसरे के साथ ही नजर आते हैं. कुछ समय पहले ही दोनों को एयरपोर्ट पर हाथ में हाथ डाले स्पॉट किया गया था.