view all

Priyanka Nick Reception : पार्टी में 'पिंगा' गाने पर लगा प्रियंका-दीपिका में डांस कॉम्पिटीशन, देखिये वीडियो

वहीं इस रिसेप्शन के बाद खबर है कि निक और प्रियंका की जोड़ी एक और रिसेप्शन देने वाली है. जिसके बाद निक और प्रियंका अपने हनीमून के लिए स्विट्जरलैंड जाएंगे

Ankur Tripathi

प्रियंका चोपड़ा ने बीते रोज अपनी शादी का जश्न पुरे बॉलीवुड के साथ मनाया जहां उन्होंने मुंबई के पांच सितारा होटल में अपनी शादी का दूसरा रिसेप्शन रखा था. इस दौरान पार्टी में प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड के कई दोस्तों और करीब के लोगों ने शिरकत की जहां सलमान खान से लेकर रणवीर दीपिका सभी नजर आए. ऐसे में अब शादी के कुछ वीडियो सामने आए हैं. जिसमें दीपिका और प्रियंका अपनी फिल्म बाजीराव मस्ती से 'पिंगा' गाने पैर डांस करते दिखाई दे रहे हैं. देखिए वीडियो..

इस वीडियो में रणवीर सिंह भी इस जोड़ी का साथ देते दिखाई दे रहे हैं. वहीं रणवीर दीपिका और प्रियंका को एक साथ देख कर बहुत उत्साहित नजर आ रहे हैं. वहीं इस वीडियो में दीपिका और प्रियंका की जोड़ी का डांस कॉम्पिटीशन देखने को मिल रहा है. वीडियो के सोशल मीडिया पर आने के बाद से दोनों के फैन्स इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं. वहीं इस इनसाइड वीडियोड में रणवीर सिंह भी कुछ खास डांस स्टेप करते दिखाई दे रहे हैं.

[ यह भी पढ़ें : Priyanka Nick Reception : निक और प्रियंका की खूबसूरत रिसेप्शन ड्रेस का मेकिंग वीडियो आया सामने, यहां देखिए ]

वहीं इस रिसेप्शन के बाद खबर है कि निक और प्रियंका की जोड़ी एक और रिसेप्शन देने वाली है. जिसके बाद निक और प्रियंका अपने हनीमून के लिए स्विट्जरलैंड जाएंगे. आपको बता दें, बीते रोज इस रिसेप्शन में बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की थी जिसमें सलमान खान, कैटरीना कैफ, स्वरा भास्कर, परिणीती चोपड़ा, राजकुमार राव और गर्लफ्रेंड पत्रलेखा, करन जौहरजैसे कई बड़े सितारे शामिल थे.