view all

Video : पिता अशोक चोपड़ा के जन्मदिन पर भावुक हुईं प्रियंका, साझा किया वीडियो

दिवगत अशोक चोपड़ा के जन्मदिन पर प्रियंका चोपड़ा ने साझा किया बेहतरीन वीडियो

Ankur Tripathi

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा के दिवगत पिता अशोक चोपड़ा का आज जन्मदिन है. इस खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने पिता को याद किया. प्रियंका ने अपने पिता के लिए सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो को साझा किया इस वीडियो को साझा करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा ''पिताजी आपको मैं बहुत मिस करती हूं, जन्मदिन की शुभकामनाएं ' देखिए प्रियंका का पिता के लिए यह खास वीडियो

प्रियंका चोपड़ा के इस वीडियो में उनके पिता अशोक चोपड़ा की कई सारी तस्वीरें दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो के बैकग्राउंड में माइकल बोल्टन का गाना चल रहा है. वहीं वीडियो में प्रियंका चोपड़ा ने अपने पिता की पूरी जर्नी को दिखाया है. जहां इसमें उनके युवा समय से लेकर आखिरी तक की कई सारी तस्वीरें हैं. प्रियंका चोपड़ा अपने पिता के बेहद करीब थीं.

[ यह भी पढ़ें : गर्लफ्रेंड के बेडरूम में इस वजह से पकडे गए थे सलमान खान ]

प्रियंका के पिता सेना में डॉक्टर थे और 1997 और सेना से लेफ्टिनेंट कर्नल होकर रिटायर हुए थे. 10 जून 2013 को कैंसर के चलते उनका निधन हो गया था. प्रियंका चोपड़ा हर साल अपने पिता का जन्मदिन मनाती हैं. हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई में अमेरिकी सिंगर निक जोनस के रोका किया. जिसके बाद सभी को उनकी शादी का इंतजार है .