view all

प्रियंका की सगाई : तस्वीरों में देखिए निक के साथ डेटिंग की कहानी

दोनों डिनर डेट पर भी एक साथ रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए स्पॉट किए गए थे

Arbind Verma

इन दिनों निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के प्यार की चर्चाएं आम होती जा रही हैं. लेकिन दोनों कई बार एक-दूसरे के साथ समय बिताते नजर आते हैं. अभी हाल ही में निक ने प्रियंका का बर्थडे सेलिब्रेट किया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

सफेद कपड़ों में नजर आए निक-प्रियंका


प्रियंका चोपड़ा आर निक जोनस की एक और तस्वीर सामने आई है जिसमें दोनों ने सफेद रंग के कपड़े पहन रखे हैं. दोनों इस कपड़े में बेहद सुंदर लग रहे हैं. जन्मदिन से एक दिन पहले ही प्रियंका ने निक के साथ अपना जन्मदिन मनाया जिसकी तस्वीरें भी सामने आई थीं. दोनों डिनर डेट पर भी एक साथ रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए स्पॉट किए गए थे. प्रियंका ने अपना 36वां जन्मदिन मनाया है.

दोनों की चर्चा अब हो चली है आम

प्रियंका चोपड़ा अपने बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिता रही हैं जिसके चर्चाएं भारतीय मीडिया में तो है ही, विदेशी मीडिया में भी ये दोनों खबरों में छाए रहते हैं. हर दिन कोई न कोई तस्वीर इन दोनों की सामने आ ही जाती है.