view all

अपनी दुल्हन लेने अमेरिका से भारत पहुंचे निक, प्रियंका ने लिखा-‘वेलकम होम बेबी’

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की तैयारियां जोधपुर में चल रही हैं

Arbind Verma

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. वैसे भी लगता है कि फिल्म इंडस्ट्री में शादी का दौर सा चल पड़ा है. हर कोई इस साल शादी करने में लगा हुआ है. साल 2018 शादियों के साल के तौर पर भा जाना जाएगा. प्रियंका चोपड़ा के लिए निक अब सब्र नहीं कर पा रहे हैं. वो सात समंदर पार कर भारत पधार चुके हैं.

अमेरिका से भारत पहुंचे निक जोनस


प्रियंका के मंगेतर निक जोनस अमेरिका से सात समंदर पार कर भारत पहुंच चुके हैं. हाल ही में ये जानकारी सामने आई थी कि निक ने अमेरिका से उड़ान भर दी है. उनकी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर सामने आई थी. अब प्रियंका ने खुद इंस्टाग्राम पर कुछ देर पहले ही निक के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसे शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है कि, ‘वेलकम होम बेबी.’

जोधपुर में होने वाली है शादी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की तैयारियां जोधपुर में चल रही हैं. इन दोनों की जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में शादी होनी है. 3 दिसंबर को दोनों शादी के बंधन में हमेशा के लिए बंध जाएंगे.