view all

सगाई के बाद पहली बार अमेरिका की सड़कों पर नजर आए निक और प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की ये तस्वीरें कैलिफोर्निया के मालिबू शहर की हैं

Arbind Verma

प्रियंका चोपड़ा से सगाई करने के बाद निक जोनस अमेरिका वापस चले गए थे. और प्रियंका अपनी अगली हिंदी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग में बिजी हो गई थीं. लेकिन हाल ही में प्रियंका फिर से अमेरिका के लिए रवाना हुई थीं और अब उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

निक के साथ नजर आईं प्रियंका


सगाई करने के बाद ये पहला मौका है जब प्रियंका चोपड़ा अपने होने वाले हसबैंड निक जोनस से मिलने अमेरिका गई हैं. हालांकि, इससे पहले भी प्रियंका कई बार अमेरिका जा चुकी हैं लेकिन उस वक्त दोनों के रिश्ते को लेकर बस कयास ही लगाए जा रहे थे लेकिन अब वो खबर भी पुख्ता हो गई. सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में प्रियंका आगे नजर आ रही हैं तो वहीं निक उनके पीछे खड़े नजर आ रहे हैं.

कैलिफोर्निया की मालिबू शहर की है तस्वीरें

ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की ये तस्वीरें कैलिफोर्निया के मालिबू शहर की हैं. जहां पर दोनों एक साथ रविवार को देखे गए. इस मौके पर प्रियंका ने नीले रंग की बेल बॉटम जींस के साथ काले रंग की शर्ट पहनी हुई थी जबकि निक ग्रे कलर के साथ नीले रंग की शर्ट में नजर आए. दोनों ने ही गॉगल्स लगाए हुए थे.