view all

सेल्फी वीडियो पर प्रियंका ने निक जोनास को छेड़ा, पूछा दोनों में कौन है क्यूट?

निक और प्रियंका के रिलेशनशिप की खबरें इन दिनों बॉलीवुड में भी छाई हुई हैं

Arbind Verma

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के रिलेशनशिप की खबरें इन दिनों सोशल मीडिया में गुलजार हैं. मई के आखिरी हफ्ते में दोनों को पहली बार लॉस एंजिलिस में स्पॉट किया गया था. उसी वक्त से दोनों पर मीडिया की नजरें लगी हुई हैं. इन दोनों के रिलेशनशिप की खबरें बॉलीवुड में भी छाई हुई हैं. एक बार फिर से प्रियंका ने निक के वीडियो पर कुछ ऐसा कमेंट किया है जिससे चीजें पुख्ता होती जा रही हैं.

निक के वीडियो पर प्रियंका ने किया कमेंट


दोनों खुलकर मीडिया के सामने नहीं आ रहे हैं. पता नहीं वजह क्या है लेकिन जिस तरीके से प्रियंका चोपड़ा और सिंगर निक जोनास इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो कर रहे हैं और तस्वीरों और वीडियोज पर कमेंट कर रहे हैं इससे तो यही कहा जा सकता है कि दोनों के बीच दोस्ती से आगे वाले रिश्ते की शुरुआत हो चुकी है. निक ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उनके पीछे पेड़ पर कोआला बियर दिखाई दे रहा है. इस पोस्ट पर प्रियंका ने कमेंट करते हुए लिखा है कि, ‘Who is cuter? Lol.’ मतलब प्रियंका पूछ रही हैं कि कोआला बियर और उनमें से कौन ज्यादा क्यूट है?

निक ने भी किया था प्रियंका की तस्वीर पर कमेंट

कुछ दिनों पहले प्रियंका चोपड़ा अपने कुछ विदेशी दोस्तों के साथ बर्गर खा रही थीं. इस तस्वीर में प्रियंका खिलखिलाकर हंसती हुई दिखाई दे रही थीं. जिस पर निक ने कमेंट किया था कि, ‘That smile’ और साथ में दिल का इमोटिकॉन भी बनाया था.