view all

Oscars 2018 : राजकुमार राव की न्यूटन ऑस्कर में होगी भारत की फिल्म

मजे की बात ये है कि बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में अवॉर्ड जीत चुकी ये फिल्म आज ही रिलीज हो रही है

Hemant R Sharma

आज रिलीज हो रही फिल्म न्यूटन को इस साल ऑस्कर में भारत की तरफ से आधिकारिक एंट्री होगी.

राजकुमार राव ने खुद ट्वीट करके इस खुशखबरी को अपने फैंस से शेयर किया.


राजकुमार राव की ये फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है और ज्यादातर रिव्यूज में इस फिल्म को इस साल की सबसे बेहतरीन फिल्म बताया गया है.

4.5 स्टार्स, यहां पढ़िए न्यूटन का हमारा रिव्यू - न्यूटन की इस क्रिया की प्रतिक्रिया आपको पसंद आएगी

इससे पहले बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में भी इस फिल्म को अवॉर्ड मिल चुका है. डायरेक्टर अमित मासुरकर की इस फिल्म की हर जगह तारीफ हो रही है.

न्यूटन एक ऐसे लड़के की कहानी हो जो एक सरकारी अफसर है और उसे नक्सली एरिया में चुनाव कराने का जिम्मा दिया गया है.

वो अपने काम को वहां कैसे अंजाम देता है इस फिल्म में इसी कहानी को दिखाया गया है. फिल्म में राजकुमार राव के साथ पंकज त्रिपाठी भी उनके साथ मुख्य भूमिका में हैं.