view all

सोनम कपूर का जन्मदिन मनाने तैमूर के साथ लंदन रवाना हुईं करीना , See Pics

सोनम कपूर लंदन में अपना 33वां जन्मदिन मनाएंगी

Akash Jaiswal

करीना कपूर गुरुवार की रात को अपने लाड़ले नवाबजादे तैमूर अली खान के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं. बताया गया कि करीना तैमूर के साथ मिनी वेकेशन पर लंदन जा रही हैं. करीना और तैमूर के साथ सैफ मौजूद नहीं थे और वो यहां भारत में अपना काम निपटाकर जल्द ही अपने फैमिली को लंदन में जॉइन करेंगे.

सोशल मीडिया पर करीना और तैमूर की कई सारी फोटोज देखने को मिली है. फोटोज में देखा गया कि एयरपोर्ट पर तैमूर लंदन के लिए रवाना होते समय गहरी नींद में सोए हुए हैं. दूसरी ओर करीना वाइट टी-शर्ट और ब्लैक ट्रैक पैन्ट्स में अपने कूल स्टाइल में नजर आईं. साथ ही करीना के साथ तैमूर की नैनी भी मौजूद थी.


लंदन के लिए रवाना होने से पहले तैमूर अपनी नानी बबिता कपूर से भी मिलने पहुंचे थे. सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज भी देखने को मिली हैं जिसमें तैमूर ऑरेंज कलर की पोलो टी-शर्ट पहने हुए बेहद क्यूट लग रहे हैं.

लंदन से एक तस्वीर भी देखने को मिली है जिसमें करीना अर्जुन कपूर, सोनम कपूर और रिया कपूर के साथ नजर आईं. ये सभी सोनम का जन्मदिन मनाने लंदन गए हुए हैं.