view all

तैमूर को पापा के पास छोड़कर दो दिन के लिए अचानक मुंबई क्यों आईं करीना कपूर?

बुधवार को करीना कपूर खान लंदन वापस लौट जाएंगी

Arbind Verma

‘वीरे दी वेडिंग’ की सफलता के बाद करीना कपूर खान इन दिनों लंदन में अपने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ छुट्टियां मना रही हैं. लेकिन इसी बीच वो मुंबई वापस लौटी हैं काम के लिए. करीना ‘मिस इंडिया पीजन्ट’ में मंगलवार को हिस्सा लेंगी.

लंदन से मुंबई वापस लौटीं करीना


करीना कपूर खान ‘वीरे दी वेडिंग’ की सफलता को लंदन में अपने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली खान के साथ एंजॉय कर रही थीं लेकिन इसी बीच उन्हें दो दिनों के लिए मुंबई आना पड़ा है. ऐसी भी क्या मजबूरी थी कि करीना ने सैफ और तैमूर को लंदन में ही छोड़ दिया और मुंबई वापस आ गईं. एक सूत्र ने मिड-डे को बताया कि, ‘करीना कपूर खान मुंबई वापस लौटी हैं क्योंकि उन्हें दो दिनों के लिए परफॉर्म करना है जिसके लिए उन्हें तैयारी भी करनी है. वो ‘मिस इंडिया पीजन्ट’ में परफॉर्म करेंगी जो कि मंगलवार को होने जा रहा है. रविवार की रात को ही करीना लंदन से वापस लौटी हैं.’

दो दिन के बाद लंदन लौट जाएंगी करीना

करीना मुंबई केवल दो दिनों के लिए ही आई हैं. इस परफॉर्मेंस के बाद वो वापस लंदन लौट जाएंगी क्योंकि उनके पति और बेटा इस वक्त लंदन में ही मौजूद हैं. करीना इस इवेंट में अपनी फिल्म के कई गानों पर परफॉर्म करेंगी. तब तक सैफ अली खान अपने बेटे तैमूर का ख्याल रखेंगे.