view all

Viral : दिव्यांका त्रिपाठी की मौत की खबर झूठी है, खुद किया ये ट्वीट

दिव्यांका की मौत की खबर वायरल हो गई थी जिसके बाद उन्हें खुद से ट्वीट कर इस खबर को खारिज करना पड़ा

Rajni Ashish

स्टार प्लस के पॉपुलर टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' में इशिता के किरदार को निभाकर को देश के हर घर में अपनी अलग पहचान बनाने वाली दिव्यांका त्रिपाठी के बारे में एक बुरी खबर वायरल हो गई जिसे सुनकर उनके लाखों करोड़ों फैंस शॉक्ड रह गए थे. दरअसल आज अचानक से दिव्यांका की मौत की खबर हर तरफ फैल गई. ये खबर ऐसे फैली जैसे जंगल में आग फैलती है. इसके बाद दिव्यांका के शुभचिंतकों और उनके फैंस के लगातार उनको मैसेजेस आने लगे.

वहीं पूरी तरह से भली चंगी दिव्यांका को जब इस बारे में पता चला तो वो हैरान रह गई. इसके बाद दिव्यांका ने खुद सामने आकर एक ट्वीट किया और अपने शुभचिंतकों और फैंस को उनकी सलामती का पैगाम देते हुए मौत की खबर को किया खारिज.


दिव्यांका ने लिखा -

मेरे बारे में कोई झूठी खबर फैला रहा है...दोस्तों मैं बहुत जिन्दा हूं.. कृपया ऐसी अफवाहों के साथ मेरे दोस्तों और परिवार को परेशान न करें..

वैसे अब तक ये पता नहीं लग पाया है कि आखिर सबकी चहेती दिव्यांका के बारे में ऐसी खबर कौन और क्यों फैला रहा है ?

लेकिन दिव्यांका की खैरियत की खबर को पाकर उनके फैंस जरूर खुश हुए होंगे.