view all

DeepVeer : इटली में सिंधी और कोंकणी रीती रिवाजों से शादी करेंगे रणवीर और दीपिका, जानिए डिटेल्स

वहीं खबर है की 16 नवंबर को यह जोड़ी मुंबई वापस लौटेगी जहां मुंबई के हयात होटल में खास पार्टी का आयोजन किया जाएगा

Ankur Tripathi

बॉलीवुड के लव बर्ड्स यानी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपनी 6 साल चली लंबी रिलेशनशिप के बाद अब 14-15 नवंबर को शादी करने जा रहे हैं. जहां दीपिका पादुकोण के घर शादी की रस्में बीते रोज शुरू हो चुकी हैं. वहीं रणवीर सिंह ने भी शादी की तैयारियां अब शुरू कर दी है. आपको बता दें, इस जोड़ी की शादी भारत में नहीं बल्कि इटली में होनी है.


फिल्मफेयर वेबसाइट के अनुसार 14 नवंबर को इटली में दोनों की शादी पारंपरिक कोंकणी तरीके से होगी क्योंकि दीपिका कर्नाटक की सारास्वत ब्राह्मण समुदाय से संबंध रखती हैं और उनकी मातृभाषा कोंकणी है. जिसके बाद अगले दिन 15 नवंबर को रणवीर सिंह का परिवार सिंधी रीती -रिवाजों से इस शादी को करेगी. इस शादी को लेकर रणवीर और दीपिका बहुत उत्साहित हैं. जो उनके चेहरों पर दिखाई देती है.

[ यह भी पढ़ें : Zero : ट्रेलर लॉन्च पर चटोरे शाहरुख खान ने दबा के खाई पानी-पूरी, देखिए वीडियो ]

वहीं खबरों की मानें तो दीपिका का शादी का जोड़ा और रणवीर के कपड़ों को भी कोंकणी और सिंधी रीती रिवाजों की तरह तैयार किया गया है. हाल ही में इस जोड़ी ने सोशल मीडिया के जरिए इस खुश खबरी को सभी के साथ साझा किया था. वहीं खबर है की 16 नवंबर को यह जोड़ी मुंबई वापस लौटेगी जहां मुंबई के हयात होटल में खास पार्टी का आयोजन किया जाएगा .