view all

दीपिका पादुकोण के नाम हुई एक और उपलब्धि, प्रियंका-ऐश्वर्या को छोड़ा पीछे

‘यूगोव’ ने इस सूची के लिए दुनिया के 35 देशों में आम लोगों से इंटरनेट के जरिए प्रश्नावली के जरिए और वोट करा कर कलाकारों का चयन किया है

Arbind Verma

दीपिका पादुकोण ने प्रियंका चोपड़ा और ऐश्वर्या राय बच्चन को भी पीछे छोड़ अपनी सफलताओं की सूची में एक और उपलब्धि शामिल कर ली है. ये जानकर दोनों को दीपिका से जलन जरूर होने लगेगी. हालांकि, वो भी इस सूची में अपनी जगह बना पाई हैं लेकिन दीपिका ने उनके कई पायदान आगे की छलांग लगा दी है.

यूगोव (YouGov)’ ने की सूची जारी


दुनिया की प्रतिष्ठित पब्लिक ओपिनियन एवं डेटा कंपनी ‘यूगोव’ (YouGov) ने हाल ही में दुनिया के प्रशंसनीय फिल्मी कलाकारों की सूची जारी की है. इस सूची में दीपिका पादुकोण ने प्रियंका चोपड़ा और ऐश्वर्या राय बच्चन को पीछे छोड़ दिया है. दीपिका इस सूची में 9वें स्था पर रही हैं जबकि प्रियंका चोपड़ा 10वें स्थान पर हैं और वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन 11वें नंबर पर काबिज हैं. पुरुष कलाकारों में केवल महानायक अमिताभ बच्चन ही ऐसे हैं जो इस सूची में जगह बनाने में सफल रहे हैं.

इस सूची में दुनिया की 20 महिला और पुरुष हैं

आपको बता दें कि, ‘यूगोव’ ने इस सूची के लिए दुनिया के 35 देशों में आम लोगों से इंटरनेट के जरिए प्रश्नावली के जरिए और वोट करा कर कलाकारों का चयन किया है. इस सूची में पुरुषों की श्रेणी में बिल गेट्स सबसे शीर्ष पर हैं और महिलाओं में एंजेलिना जॉली शीर्ष पर हैं.