view all

Wedding Bells : संगीत में इस डांस मास्टर की कोरियोग्राफी पर नाचेगा जोनस और चोपड़ा परिवार

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का रोका इसी साल 18 अगस्त को मुंबई में हो चुका है जिसके बाद अब यह जोड़ी शादी करने जा रही है

Ankur Tripathi

बॉलीवुड में इन दिनों शादी का दौर जारी है. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बाद अब फैन्स की नजर बॉलीवुड कि देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी पर है. प्रियंका अपने विदेशी राजकुमार के साथ जोधपुर के उमैद पैलेस में शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. प्रियंका की शादी तीन दिन चलने वाली है जिसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी है.


इस तीन दिन के जश्न में एक दिन प्रियंका चोपड़ा का संगीत होगा. जहां प्रियंका और निक का परिवार एक साथ अपनी कमर को थिरकाते नजर आएंगे. स्पॉटबॉय की खबर के अनुसार प्रियंका चोपड़ा के करीबी सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो प्रियंका की मेहंदी और संगीत 29 और 30 नवंबर को होने वाली है. वहीं इस संगीत और मेहंदी में होने वाले डांस को बॉलीवुड के बेहतरीन कोरियोग्राफर गणेश हेगड़े कोरियोग्राफ करने वाले हैं. वहीं खबर यह भी है कि निक संगीत में प्रियंका चोपड़ा की फिल्मों के गानों पर डांस करेंगे.

[ यह भी पढ़ें : In Pics: 'किड्स प्ले पार्टी' में अपनी बहन इनाया के साथ नजर आए तैमूर ]

आपको बताते चलें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का रोका इसी साल 18 अगस्त को मुंबई में हो चुका है जिसके बाद अब यह जोड़ी शादी करने जा रही है. प्रियंका और निक हाल ही में उमैद पैलेस गए थे जहां इस जोड़ी ने अपनी शादी की लोकेशन को देखा. इसी के कुछ दिनों बाद अब यहां शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. फैन्स को अब प्रियंका और निक की शादी की तस्वीरों का इंतजार है. बॉलीवुड की ऐसी ही चटपटी खबरों के लिए बनें रहे स्पॉटबॉय के साथ.