view all

अभिनेता मनोज जोशी को देश के तीसरे सबसे बड़े अवॉर्ड पद्मश्री से किया गया सम्मानित

41 लोगों को दिया गया सम्मान

Arbind Verma

क्या टीवी और क्या फिल्म...सभी जगह इस कलाकार ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है. हम बात कर रहे हैं अभिनेता मनोज जोशी की जिन्हें देश के तीसरे सबसे बड़े अवॉर्ड पद्मश्री से सम्मानित किया गया है. दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें सम्मानित किया.

मनोज जोशी को दिया गया पद्मश्री


बॉलीवुड अभिनेता मनोज जोशी को दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री से सम्मानित किया. मनोज जोशी को साल 1990 में जिए गए उनके चाणक्य के रोल के लिए आज भी याद किया जाता है. मनोज जोशी थियेटर एक मंझे हुए आर्टिस्ट हैं. जिन्हें साल 2003 में आई बॉलीवुड फिल्म ‘हंगामा’ से पहचान मिली. इस फिल्म के बाद मनोज जोशी ने कई यादगार फिल्में कीं.

41 लोगों को दिया गया सम्मान

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, पद्म सम्मान के लिए चुने गए 84 लोगों में से बचे हुए 41 विशिष्ट नागरिकों को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इस दौरान भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी इस सम्मान से नवाजा गया. इससे पहले 20 मार्च को भी ऐसे ही एक समारोह में मशहूर संगीतकार इलैया राजा और शास्त्रीय गायक गुलाम मुस्तफा खान समेत 39 हस्तियों को इस सम्मान से सम्मानित किया गया था.