view all

Buzz : अर्जुन कपूर की बहन अंशुला हुईं अस्पताल में भर्ती, शूटिंग छोड़ बहन से मिलने पहुंचा एक्टर

अर्जुन कपूर कई बार अपनी बहनों के बचाव में सामने आते रहते हैं. अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर को माइग्रेन अटैक आया था. इस वक्त वो अस्पताल में भर्ती हैं. अर्जुन नेपाल से मुंबई अपनी बहन से मिलने पहुंचे हैं

Ankur Tripathi

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अपने परिवार के बेहद करीब हैं. जहां वो कई बार अपनी बहनों के बचाव में सामने आते रहते हैं. हाल ही में ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब नेपाल में चल रही अपनी फिल्म की शूटिंग छोड़ अर्जुन कपूर मुंबई लौट आए. अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर को माइग्रेन अटैक आया था. जिस वजह से अभिनेता की बहन को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा.

अर्जुन कपूर इन दिनों  अपनी फिल्म 'इंड‍ियाज मोस्ट वांटेड' की शूट‍िंग कर रहे हैं. जैसे ही उन्हें यह खबर मिली उन्होंने तुरंत मुंबई के लिए फ्लाइट पकड़ ली और मुंबई आगए. अर्जुन कपूर का अपनी टीम को छोड़ कर आना आसान तो नहीं था. लेकिन वो अपनी बहन के बहुत करीब हैं. येही वजह है कि वो मुंबई लौट आए.


[ यह भी पढ़ें :  Video: 25 सितंबर से ऑल्ट बालाजी एप पर स्ट्रीम होगा 'हम-आई एम बिकॉज ऑफ अस', देखिए ट्रेलर ]

मुंबई मिरर के साथ अर्जुन कपूर की हुई खास बातचीत में उन्होंने बताया "अंशुला की तबियत अब पहले से बेहतर है. इस वक्त उसे आराम की सबसे ज्यादा जरूरत है.'' माना जा रहा है अर्जुन बहुत जल्द वापस लौटेंगे और डबल शिफ्ट में काम करके फिल्म की शूटिंग को पूरा करेंगे. अर्जुन इन दिनों अपनी आगामी रिलीज को तैयार फिल्म "नमस्ते इंग्लैंड" को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. जिसका प्रमोशन वो बहुत जल्द शुरू करने वाले हैं.