view all

Wedding celebrations: ब्रिटेन के प्रिंस हैरी की हुईं अमेरिकन अभिनेत्री मेगन मार्केल

2018 की ये चर्चित शाही शादी विंडसर किले में हुई. इस शाही शादी के गवाह गिरजाघर में मौजूद छह सौ मेहमान बने

Arbind Verma

ब्रिटेन के प्रिंस हैरी शनिवार को अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मार्केल संग शादी के बंधन में बंध गए हैं

2018 की यह चर्चित शाही शादी विंडसर किले में हुई


इस शाही शादी के गवाह गिरजाघर में मौजूद छह सौ मेहमान बने, जिनमें भारत से प्रियंका चोपड़ा जैसी शख्सियत भी शामिल थीं

शादी के दौरान शाही जोड़े ने साथ रहने की कसमें खाईं और एक-दूसरे को अंगूठियां पहनाकर हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए

शाही शादी के मेहमानों में अमरीकी टीवी स्टार ओपरा विनफ्रे से लेकर मशहूर अभिनेता इडरिस एल्बा, अभिनेता जॉर्ज क्लूनी और फुटबॉलर डेविड बेकहम तक शामिल थे

प्रिंस हैरी को उनकी दादी महारानी एलिजाबेथ के जरिए ड्यूक ऑफ ससेक्स की उपाधि दी गई है

शादी के बाद मार्कल डचेज ऑफ ससेक्स बन जाएंगी. इसकी पूरी जानकारी बकिंघम पैलेस ने जारी की है

ब्रिटेन के राजघराने में प्रिंस हैरी छठवें पायदान पर हैं, जो राजगद्दी पर बैठेंगे

उनको ‘अर्ल ऑफ डम्बाटन’ और ‘बैरन किलकील’ की उपाधि भी दी गई है

दोनों के प्रवेश द्वार को फूलों से सजाया गया है

शादी के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किए गए थे

इस शाही शादी का गवाह बनने के लिए ब्रिटेन की सड़कों पर भी लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ था

लाखों की तादाद में लोग सड़कों पर उतर आए थे

प्रिंस हैरी और मेगन की एक झलक पाने के लिए बेकरार दिखे लोग

इस तस्वीर को देखकर आपको वहां जुटी भीड़ का अंदाजा हो गया होगा