अब जेट एयरवेज के प्रीमियर क्लास में आप इकनॉमी क्लास की कीमत में सफर कर सकते हैं. जेट एयरवेज ने अपनी कुछ फ्लाइट्स में सिर्फ 2,320 रुपए पर प्रीमियर क्लास की टिकट दे रहा है. जेट एयरवेज ने अपनी वेबसाइट पर कहा है कि यह किराया प्रीमियर सीटों पर ‘अतिरिक्त आराम और सुविधा’ के साथ उपलब्ध होगा. यह किराया आइजोल-गुवाहाटी के फ्लाइट्स के लिए होगा. वैसे इस स्कीम के तहत जेट एयरवेज ने अन्य फ्लाइट्स पर भी प्रीमियर क्लास के किराए में भारी छूट दी है.
इस उड़ान के दौरान यात्रियों को भारतीय और कॉन्टिनेंटल खाना भी दिया जाएगा और सीटें ज्यादा चौड़ी, 44 इंच के पिच के साथ 6 वे हेडरेस्ट वाली होंगी.
क्या है ये स्कीम:
- इस स्कीम का फायदा उठाने के लिए उड़ान से 30 दिन पहले टिकट खरीदना होगा.
- इस स्कीम के तहत की गई बुकिंग यात्रा की तारीख से 12 महीने तक के लिए वैध होगी.
- यह किराया सिर्फ एक तरफ की यात्रा के लिए कुछ चुनिंदा उड़ानों के प्रीमियर क्लास पर ही उपलब्ध है.
- यह किराया चुनिंदा बुकिंग क्लास पर बिना किसी सेल और ट्रेवल रिस्ट्रक्शन के लागू होगा.
- इस किराए पर फ्लाइट में बदलाव, रिफंड चार्ज, कैंसिलेशन चार्ज जैसे नियम सामान्य किराया नियमों की ही तरह लागू होंगे.
ये हैं जेट एयरवेज द्वारा इस ऑफर के तहत प्रीमियर क्लास के किराए
सेक्टर | प्रीमियर क्लास के लिए वनवे किराया |
आइजोल - गुवाहाटी | 2,320 |
गुवाहाटी - आइजोल | 2,621 |
सिलचर - गुवाहाटी | 2,870 |
गुवाहाटी - सिलचर | 3,121 |
वडोदरा - मुंबई | 3,297 |
मुंबई - वडोदरा | 3,473 |
सिलचर - कोलकाता | 3,970 |
बंगलुरु - पुणे | 4,072 |
पुणे - बंगलुरु | 4,179 |
आइजोल - कोलकाता | 4,395 |
पुणे - हैदराबाद | 4,403 |
कोलकाता - सिलचर | 4,491 |
हैदराबाद - पुणे | 4,580 |
लखनऊ - कोलकाता | 4,949 |
कोलकाता - आइजोल | 4,966 |
कोलकाता - लखनऊ | 5,386 |
देहरादून - श्रीनगर | 5,481 |
श्रीनगर - देहरादून | 5,859 |
पुणे - कोलकाता | 5,915 |
कोलकाता - पुणे | 6,114 |
जोरहाट - गुवाहाटी | 6,120 |
गुवाहाटी - जोरहाट | 6,421 |
कोयंबटूर - पुणे | 6,545 |
पुणे - कोयंबटूर | 6,867 |
पोर्ट ब्लेयर- चेन्नई | 8,169 |
चेन्नई - पोर्ट ब्लेयर | 8,218 |
पोर्ट ब्लेयर - कोलकाता | 8,505 |
इंदौर - पुणे | 8,561 |
पुणे - इंदौर | 8,883 |
कोलकाता - पोर्ट ब्लेयर | 9,026 |
दिल्ली - मंगलौर | 11,786 |
मंगलौर - दिल्ली | 12,015 |